फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू

Fri, 03 Jul 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में शुक्रवार को बसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें 21 विधानसभाओं की बारी बारी से समीक्षा की गई।
विज्ञापन



इस दौरान वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर डा. रामकुमार कुरील ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी 2017 विधान सभा चुनाव संबंधित टिप्स दिए।


इसमंे पार्टी के पदाधिकारियों के साथ साथ विधानसभाओं के घोषित प्रत्याशी भी मौजूद रहे। डा. रामकुमार कुरील ने कहा कि आने वाले विधान सभा के चुनाव के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को जुट जाना है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक भाईचारा के पदाधिकारियों का भी गठन कर रही है। जिसमें राजभर समाज, मौर्य समाज, अनुसूचित समाज के लोग उसमें रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी सेक्टर स्तर पर संगठन ठीक है।


 जोनल कोआर्डिनेटर मिठाई लाल भारती ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार के हर बातों का समर्थन किया है। कभी भूमि अधिग्रहण तो कभी विदेशी नीति तो कभी किसी मुद्दे पर अनाप शनाप बयानबाजी करते हैं।
विज्ञापन



भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। केवल चुनाव के समय हिंदू मुस्लिम को बांटने तथा लड़ाने का कार्य करना ही इनकी नीति है।


  बसपा का हर पदाधिकारी कार्यकर्ता इन पार्टियों को बेनकाब करने का काम करेगा। समीक्षा बैठक के दौरान अजय कुमार सिंह और बबलू यादव समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें