फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष बनने को 24 नामांकन

Thu, 07 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी में मोदी की लहर कहें या जिलाध्यक्ष बनने की बेेताबी, गुरुवार को हुए नामांकन में 24 लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। पार्टी की मंशा थी कि कुछ आवेदकों के होने के बाद आपसी सहमति से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन



लेकिन जिलाध्यक्ष बनने के लिए आवेदन करने वालों की लंबी फेहरिस्त देखकर चुनाव अधिकारी भी दंग रह गए।
गुरुवार को नगर के भुजौटी आफिसर कालोनी स्थित एक प्लाजा में जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुआ। इसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजयनरायन शर्मा सहित 24 ने अपनी दावेदारी पेश की है। चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक सुरेश तिवारी को बनाया गया है।


 भाजपा  जिलाध्यक्ष बनने के लिए आवेदन करने वालों में मुख्य रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय नारायण  शर्मा से लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह भी  शामिल हैं।
विज्ञापन



चुनाव अधिकारी  पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने बताया कि जिला की कोर कमेटी, नगर कमेटी व वरिष्ठ लोगों से विचार विमर्श कर  उनके बीच से आए सुझाव से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने  सप्ताह भर में नया जिलाध्यक्ष मनोनीत होने की संभावना जताई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें