अस्पतालों का कचरा खुले स्थान पर नहीं फेंका जा सकता है। इससे प्रदूषण फैलता है। साथ ही लोगों में बीमारी होने की आशंका होती है। इसे नष्ट करना अस्पताल की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए यह कचरा मशीन में डालकर नष्ट किया जाता है। जिला अस्पताल का कचरा लेने के लिए अलग से वाहन आता है, जो इस तरह के कचरे को मशीन में डालकर नष्ट करता है।
सामान्य कचरा में बायोमेडिकल कचरा डंप किया जाता है तो संबंधित को नोटिस जारी कर प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को कराया जाएगा। साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-नरेश कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, नगर पालिका।