फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखा लूटा नकदी और बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के असलपुर गांव के पास भैसही नदी पुल के पास रविवार की देर रात दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने एक बाइक सवार को ओवरटेक कर उससे मारपीट कर उसकी बाइक और नकदी लूट ले गए। घटना के बाद रास्ते में उसे पड़े देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दो थानों की सीमा पर हुई घटना को लेकर रानीपुर और चिरैयाकोट के थाना प्रभारी भी पहुंच गए। कुछ देर बाद सीओ मुहम्मदाबाद गोहना भी पहुंचे। इसके बाद चिरैयाकोट पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू की गई। पीड़ित ने तहरीर देकर बाइक और नकदी बरामदगी की गुहार लगाई।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के देवखरी निवासी सागर कनौजिया फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। रोज की तरह रविवार की देर रात करीब 10 बजे वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। अभी वह असलपुर गांव के पास भैंसही नदी के पुल के पास पहुंचा था कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक करते हुए घेर लिया। वह कुछ समझ पाता, तब तक एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और पीटकर उसे अचेत कर दिया। उसकी बाइक, मोबाइल, उसके पास रखा छह सौ रुपये लेकर भाग गए। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने युवक को घायल देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चिरैयाकोट प्रवीण कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रानीपुर जगदीश विश्वकर्मा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी देर रात तक मची रही। इस दौरान कुछ देर तक दोनों थाने की पुलिस अधिकारी सीमा विवाद में उलझे रहे। देर रात ही मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्राधिकारी डा. अजय विक्रम सिंह ने मौके पर पहुंचकर सीमा विवाद को समाप्त कराया। पीड़ित युवक ने चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध चिरैयाकोट थाने में तहरीर दी है।
क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने के लिए तीन टीमें गठित की गई है। टीम में सर्विलांस टीम, एसओजी और स्थानीय थाने की टीम शामिल है। पीड़ित की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। लूट के शिकार हुए सागर ने दस दिन पहले ही बाइक खरीदा था। पुरानी बाइक से आने जाने में परेशानी देख उसने बड़े ही अरमान से नई बाइक क़िस्त पर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें