फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के मटुरी मरियम गांव निवासी एक युवक की शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मधुबन थाना क्षेत्र के मटुरी मरियम गांव निवासी बिरजू यादव (21) पुत्र रविंद्र यादव शनिवार को बाइक से अधवारा गांव स्थित मौसी के घर गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान तिनहरी चट्टी के समीप उसकी बाइक बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हुआ। लोग जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चले मृत युवक की शादी छह माह पूर्व हुई थी। युवक दो भाइयों में बड़ा भाई था। मौत से परिजनों समेत उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें