फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मिशन शक्ति के तहत निकाली बाइक रैली, गूंजा महिला सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के अवसर पर कस्बा में सोमवार को मिशन शक्ति फेस-5 के तहत पुलिस ने छात्राओं के साथ बाइक रैली निकालकर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस बल एवं क्षेत्रीय स्कूलों की छात्राओं के साथ एक जागरूकता बाइक रैली शुरुआत थाना परिसर से हुई, जो बनियाबान, भोला रोड, रोडवेज, दुबारी मोड़ सहित प्रमुख मार्गों से होकर पूरे कस्बे का भ्रमण किया।
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, महिलाओं का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारों लगते रहे। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112 आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं राहगीरों को महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की।
नीरज यादव, ओमप्रकाश यादव, ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्र, राम अवध, रागिनी वर्मा, हरेंद्र साहनी एवं अनुराधा सहित पुलिस टीम के सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा एंटी रोमियो टीम भी पूरे कार्यक्रम के दौरान निगरानी करती रही।
विज्ञापन

प्रभारी मधुबन राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें