मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरौली के पास शुक्रवार की दोपहर में बकरी को बचाने में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक चालक और सवार महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वह बेटे के साथ अपनी बीमार बहन को देखने के लिए कोपागंज जा रही थी। मधुबन थाना क्षेत्र के भवरुपुर गांव निवासी साविता देवी (50) पत्नी स्व. रामअवतार अपने बेटे सोनू साहनी के साथ शुक्रवार को कोपागंज निवासी अपनी बीमार बहन को देखने जा रही थी। मधुबन-घोसी मार्ग स्थित अहिरौली के पास सड़क पर एक बकरी आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सविता देवी के सिर पर गंभीर चोट लगी।
हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डाॅक्टरों ने सविता देवी को मृत घोषित कर दिया, सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है।