फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बीबीपुर अंधामोड़ पर रात में गड्ढे में पलटी बाइक, युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर अंधामोड़ के पास बुधवार की रात 11 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे बाइक चालक की पसली की हड्डी टूट गई। वह छह घंटे तक बाइक के नीचे दबा रहा और उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे लोगों ने मोड़ पर युवक के शव को देखकर सूचना पुलिस को दी। परिजनों के मुताबिक, युवक दो दिन पहले ही मुंबई से दीपावली मनाने घर आया था। वह बलिया स्थित अपनी ससुराल में पत्नी से मिलकर घर लौट रहा था। एसओ हलधरपुर विजय प्रकाश मौर्या ने बताया कि थाना क्षेत्र के पिंडोहरी निवासी शिवानंद शर्मा (29) मुंबई में एक कंपनी में काम करता था। बीते बुधवार की सुबह ही वह मुंबई से दीपावली मनाने अपने गांव आया था। वह बुधवार की शाम को बाइक से पत्नी सोनी से मिलने के लिए बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के उधरन चट्टी स्थित ससुराल गया था। वहां से लाैटते समय बीबीपुर अंधामोड़ के पास बाइक रात को गड्ढे में पलट गई।
बाइक के नीचे दबने से शिवानंद पसली की हड्डी टूट गई। संभावना है कि इस वजह वह उठ नहीं सका और गहरी चोट लगने से उसकी माैत हो गई। रात में उस रास्ते से किसी राहगीर और वाहन चालक के न गुजरने के चलते शिवानंद को मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक खून बहने और चोट लगने पर तत्काल मदद न मिलने से शिवानंद की मौत हो गई। शिवानंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें