फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक जुलूस निकाल कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 09 Aug 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपदीय इकाई की ओर से मंगलवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने यह जुलूस संगठन की ओर से प्रस्तावित 10 से 12 अगस्त तक प्रदेश व्यापी तीन दिवसीय हड़ताल के लिए कर्मचारियों को एकजुट करने के उद्देश्य से निकाला।  
विज्ञापन



 संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव की अगुवाई में मोटरसाइकिल जुलूस सिंचाई विभाग नलकूप खंड कार्यालय से निकाला गया। मोटरसाइकिल जुलूस मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, रोडवेज, गाजीपुर तिराहा, कलेक्ट्रेट, दीवानी कचहरी गेट होते हुए विकास भवन पहुंचा। बाइक जुलूस में शामिल कर्मचारियों ने विकास भवन के अंदर हड़ताल का समर्थन मांगते हुए पूर्ण बंदी का ऐलान किया। विकास भवन पर कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारे बाजी की।

इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट गए। वहां पर सभा की। सभा में जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने कहा कि सरकार  कैसलेस चिकित्सा सुविधा, मोटरसाइकिल भत्ता सहित कई बिंदुओं पर संगठन की मांगों पर सहमति जताते हुए समझौता किया था। पर इस बाबत शासनादेश जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 10 से 12 अगस्त तक  तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। जुलूस में राजेश कुमार, शैलेंद्र प्रताप  सिंह, सुरेंदर सोनकर, पी एन सिंह, विनोद मिश्रा, बीएस मिश्र ,इं विनोद  कुमार, राजन सिंह, जसवंत ,सुरेश यादव, बाल किशुन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें