मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के खीरीकोठा के पास सोमवार की सुबह बाइक से बलिया की तरफ जा रहा बाइक सवार ब्रेकर के चलते अनियंत्रित होकर गिर गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति मौत हो गई। मृतक बलिया जिले के उंभाव थाना क्षेत्र के मालदा गांव निवासी है।
मालदा गांव निवासी मोती लाल 50 पुत्र भोला का मधुबन कस्बा निवासी रिश्तेदार के यहां जन्मदिन पार्टी में बीते रविवार को आया था। सोमवार को कार्यक्रम पूरा होने के बाद वह गांव लौट रहा था। अभी वह खीरीकोठा के पास पहुंचा था कि बाइक ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई। जिससे मोतीलाल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को फतेहपुर मंडाव सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।