फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक चालक घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर में शुक्रवार की सुबह बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। कोपागंज थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी प्रमोद सिंह (45) पुत्र ब्रह्मदेव सिंह बाइक से शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे नौसेमर स्थित शिवमंदिर गए थे। पूजा अर्चना करने के बाद वह गांव लौट रहा था। अभी वह कुर्थीजाफरपुर स्थित बिजली उपकेंद्र के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा प्रमोद सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को कोपागंज सीएचसी भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें