फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एंबुलेंस को ओवरटेक करने के चक्कर में पिकअप में घुसी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के ललितपुर लुदुही गांव के पास शनिवार की दोपहर एक बजे सड़क दुर्घटना बाइक चालक अनीस राजभर (19) की मौत होे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के तिलई खुर्द गांव निवासी अनीस राजभर शनिवार की दोपहर मझवारा से घर लौट रहे थे। ललितपुर लुदुही गांव के पास एंबुलेंस को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार बाइक पिकअप में पीछे से जा घुसी। टक्कर से अनीस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अनीस हाल ही में सऊदी अरब से काम करके घर लौटे थे। अनीस दो भाइयों में छोटे और अविवाहित थे। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें