फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिकअप को बचाने के चक्कर में पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। जामडीह गांव के खानपुर मोड़ के समीप बुधवार दोपहर तीन बजे पिकअप को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मधुबन थाने क्षेत्र के मखमेलपुर बीबीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार किसी कार्य से घर से बाइक द्वारा बुधवार दोपहर तीन बजे घोसी आ रहा था। अभी वह घोसी के जामडीह गांव खानपुर बुजुर्ग मोड़ के पास पहुंचा ही था कि खानपुर से आ रहे पिकअप को बचाने के चक्कर में विजय की बाइक सड़क किनारे पोल से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि पिकअप मौके से भागने में कामयाब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बॉक्स

14 दिनों पहले विजय को हुआ था पुत्र

मृतक अपने पीछे मां तेतरी देवी, पत्नी बीनू देवी, पुत्र आर्यन कुमार, मात्र 14 दिन के नवजात अंश कुमार एवं बेटियां अनन्या एवं अंशिका को छोड़ गया है। मृतक ब्रेड,पकौड़ा की दुकान चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें