मऊ स्थित मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव के पास सरयू नदी से बाढ़ से बचने के लिए सड़क किनारे बनी दीवार से एक बाइक बेकाबू होकर टकरा गई। हादसे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही हादसे में एक ही गांव में दीपावली के अगले दिन मौत से मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार मऊ जिले के आखिरी गांव परसिया जयराम गिरी निवास राजेश यादव 25 पुत्र श्याम देव और लालबहादुर उर्फ टंकी 45 पुत्र हरदेव यादव शुक्रवार की शाम्र तीन बजे किसी काम से गजियापुर चट्टी बाजार आए थे।वहा से वापस लौटते समय अभी वहा बाजार से 500 किमी आगे बढ़े थे की मोड़ पर बाढ़ से बचाव के लिए यू टर्न पर बनी दीवार से बाइक जा टकराई, हादसे बाइक चला रहा राजेश और सवार लाल बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के समय हेलमेट न पहने होने से लाल बहादुर की मौके पर मौत हो गई, वही सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायल को फतेहपुर मांडव सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक आपस में भाई लगते थे।दीपावली के अगले दिन इस घटना से गांव में मातम पसर गया।