फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से आतंकित कर बाइक और नगदी लूटी

Sat, 08 Jul 2017 11:39 PM IST
mau news
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरौंदा मोड़ से कुछ दूरी पर स्थित आम्रपाली केंद्र के समीप पहले से घात लगाये तीन असलहाधारी बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात तमंचे के बल पर फायरिंग से आतंकित कर एक किसान की बाइक और नगदी छीन ली। बदमाश जाते समय उसका मोबाइल भी लेकर चले गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चिरैयाकोट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सरौदा गांव निवासी पंकज सिंह पुत्र स्व. तेजभान सिंह शुक्रवार को अपने घर से चिरैयाकोट बाजार खाद लेने के लिए आये थे। खाद लेकर बाइक के पीछे रखकर वह रात लगभग नौ बजे घर वापस जा रहे थे कि रास्ते में स्थित आम्रपाली केन्द्र के पास पहले से घात लगाये बैठे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। नजदीक आने पर बदमाश हवा में फायरिंग किए तो वह डर के मारे अपनी गाड़ी रोक दिए। नजदीक पहुंचने पर बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और उनके पास से 2800 रुपये नगद, मोटरसाइकिल, मोबाइल लेकर गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग होते हुये रायपुर बाजार की तरफ़ फरार हो गए। बदमाशों ने बाइक पर लदी खाद को वहीं गिरा दिया। पीड़ित पंकज सिंह मोबाईल न होने पुलिस को सूचित भी नहीं कर पाए। पुलिस ने तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबिन शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की खोजबिन शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें