घोसी। कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव के पास बुधवार की शाम बाइक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देेर में उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के औलियापुर कुलाडीह निवासी रामबचन 50 बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे कोटेदार के यहाँ से वापस घर आ रहे थे। जामडीह स्थित जुनियर हाई स्कूल के सामने अज्ञात बाइक चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक बाइक सहित फरार हो गया।