फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों संग साइकिल से पहुंचा था गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र के पलिया गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक दो भाईयों में छोटा है। उसका बड़ा भाई सऊदी अरब रहता है, जबकि पॉजिटिव मिला युवक हरियाणा की एक कंपनी में काम करता था। पांच मई को अपने पांच साथियों के साथ साइकिल से घर आने के लिए निकला था, कुछ दूर साइकिल से तो कुछ दूर पैदल या फिर ट्रक आदि के सहारे वह छह दिन में घर पहुंचा था। युवक के साथ आने वाले में मुहम्मदाबाद गोहना तथा दोहरीघाट ब्लाक के गांव निवासी युवक भी शामिल है। युवक ने बताया छह दिन साइकिल चलाकर 12 मई की सुबह गांव पहुंचा था। पहले उसने थाने में सूचना दी फिर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई। युवक की माने तो वह घर के बाहर लगे एक पेड़ के नीचे सामाजिक दूरी बनाकर अकेले रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें