फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए भगत सिंह प्रेरणास्रोत

Thu, 24 Mar 2016 08:55 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
शहादत दिवस
विज्ञापन
शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में  मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की नगर स्थित पार्टी  कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं के लिए भगत सिंह को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके रास्ते पर चलने के लिए  आह्वान किया गया। 
विज्ञापन



इस मौके पर भाजपा  जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने आजादी के लिए जिस साहस  के साथ ब्रिटिश  सरकार का मुक़ाबला किया, वह आज के युवकों के लिए आदर्श है।


इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरिजीत सिंह ने  कहा कि शहीद भगत सिंह देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रखर  राष्ट्रभक्ति के प्रतीक के रुप में हम सभी को याद करना चाहिए।
विज्ञापन



इस दौरान  आनंद प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, संतोष सिंह, डॉ. नागेंद्र सिंह, योगेंद्र  यादव, एचएन सिंह, विजय प्रताप सिंह, संजय पांडेय, अश्वनी आदि शामिल  थे। कोपागंज संवाददाता के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी की बैठक कोपागंज स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर पर हुई। वक्ताओं ने भारत माता के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।


हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि देश के अमर सपूतों ने देश की आन बान शान की खातिर हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आज के समय में फिर से हम लोगों को भगत सिंह बनना पड़ेगा।


जिला कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. मिथलेश ने कहा कि हमें आजादी की एक और लड़ाई लड़नी है। जिला उपाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु हमारे आदर्श हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष पांडेय, ब्लाक संयोजक उमेश यादव, अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, देवव्रत यादव, प्रदीप राजभर, बृजेश राजभर, जालंधर, सन्नी वर्मा, विकास वर्मा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें