मऊ। जनपद में ब्लाक प्रमुख पदों पर भाजपा की शानदार जीत के पीछे मुख्यमंत्री योगी की जनहितकारी नीतियां हैं। पार्टी संगठन के बड़े नेताओं के कुशल ने निर्देशन के बलबूते जिले में प्रमुख पदों पर अच्छी जीत हुई है। यह बातें जिला पंचायत अध्यक्ष मनेेज राय ने कहीं। वह रविवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश बहुमुखी विकास कर रहा है। अपराधियों माफियायों के विरुद्ध शासन के निर्देश पर प्रशासन निरंतर कार्रवाई कर रही है। योगी के कुशल नेतृत्व का नतीजा रहा है कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर इतनी शानदार जीत हुई है।
जिले में दो प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन और तीन पदों पर पार्टी प्रत्याशियों की शानदार जीत पार्टी नेताओं की रणनीतियों के बलबूते हुई है। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में पार्टी इससे भी अधिक बेहतर प्रर्दशन करेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्त ने कहा कि क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देेशन और जनपद के समर्पित नेताओं कार्यकर्ताओं की बदौलत जिले में पार्टी प्रत्याशियों की बेहतर जीत हुई है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के प्रतिसंकल्पित पार्टी है।