फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बीईओ ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। शासन प्रशासन के आदेश को ताक पर रखकर स्थानीय तहसील क्षेत्र में कई बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय धड़ल्ले से चल रहे हैं। शनिवार को घोसी के खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने ब्लाॅक के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घोसी के मानिकपुर असना नहर पुलिया के पास सीपीएआर एजुकेशनल एकेडमी बिना मान्यता के चलते हुए पाया गया। विद्यालय को बंद करवाते हुए मुख्य द्वार पर ताला बंद करा दिया। स्कूल पर कार्रवाई होते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। विद्यालय में पढ़ने वाले 150 छात्र-छात्राओं को घर भेज दिया गया। शिक्षा सत्र बीतने में चंद माह ही बचे हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते गैर मान्यता स्कूलों का कारोबार फल फूल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी घोसी ने संबंधित प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि जिन बच्चों का नामांकन अब तक किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में नहीं हुआ है, उनका तुरंत पंजीकरण कराया जाए। इसके अलावा, अभिभावकों को भी अवगत कराने का निर्देश दिया। कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित करने वाले प्रबंधक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें