घोसी में स्व. बेचन राजभर की श्रद्धांजलि में मौजूद लोग। संवाद
घोसी। राष्ट्रीय राजभर संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय नगर के मझवारा मोड़ के समीप स्थित एक प्लाजा में डंगौली निवासी स्व बेचन राजभर की 24वीं पुण्यतिथि पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्व. बेचन राजभर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बब्बन राजभर ने अपने संबोधन में स्व. बेचन राजभर के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने बिरहा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया। उनके गीतों में समाज की पीड़ा, संघर्ष और चेतना झलकती थी। वे सिर्फ कलाकार ही नहीं बल्कि समाज को जोड़ने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहाकि इस तरह के आयोजन से आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती है।
पूर्व विधायक विजय राजभर ने कहा कि स्व. बेचन राजभर की कला ने न सिर्फ बिरहा को लोकप्रियता दी, बल्कि ग्रामीण संस्कृति को भी नई पहचान दिलाई। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कहाकि स्व. बेचन राजभर ने सदैव समाज के हित में कार्य करते हुए स्वयं को कुर्बान कर दिया। वे समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज को उठाने का कार्य किया। पुण्यतिथि समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य रामराजतन राजभर, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने संबोधित किया। इस अवसर जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार, प्रधान रामप्रवेश राजभर, नीतीश राजभर, जितेंद्र कुमार, रमेश राजभर, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया, मुखराम राजभर, दिनेश राजभर, मोहन गुप्ता, रामप्रसाद राजभर आदि उपस्थित थे।