फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शीघ्र ही शुरू होगा पौराणिक नरोखर पोखरे का सुंदरीकरण कार्य

विज्ञापन
घोसी का प्राचीन पौराणिक नरोखर पोखरा।संवाद
विज्ञापन
नगर के मझवारा मोड़ के समीप स्थित पौराणिक नरोखर पोखरा का शीघ्र ही सुंदरीकरण कार्य शुरू होगा। शासन से चार करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद नरोखर पोखरा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। साथ ही नगर पंचायत को राजस्व मिलेगा। नगर के मझवारा मोड़ के समीप स्थित पौराणिक और ऐतिहासिक नरोखर पोखरा का कायाकल्प होगा।
योजना के तहत पोखरा के चारों ओर आकर्षक रेलिंग, प्रकाश व्यवस्था, हरियाली, बैठने की व्यवस्था, घाटों का सौंदर्यीकरण, जल संरक्षण से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

शासन से चार करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नरोखर पोखरा घोसी नगर की ऐतिहासिक धरोहर है। इसके सुंदरीकरण की मांग नगरवासी लंबे समय से कर रहे थे।
अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शासनादेश मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा। समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराने का प्रयास रहेगा।

घोसी का प्राचीन पौराणिक नरोखर पोखरा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें