फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट मिलने के 22 दिन बाद भी नहीं शुरू हुआ सुंदरकरण कार्य:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत नगर क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों के सुंदरीकरण के लिए 22 दिन पहले ही बजट जारी कर दिया गया। नगरपालिका प्रशासन से 41 लाख रुपया जारी किए जाने के बाद कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू नहीं किया।
विज्ञापन

शासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष खड़ा करने के लिए आपरेशन कायाकल्प योजना शुरू की गई है। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से तीन परिषदीय विद्यालयों को शामिल किया गया है। इनके सुंदरीकरण के लिए 22 दिन पहले नगर पालिका प्रशासन की ओर से 41 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं।
इसमें नगर के रामपुर चकिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के लिए 24 लाख, मुुंशीपुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के लिए नौ लाख तथा बख्तावरगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय के लिए आठ लाख रुपया जारी किया गया है। बजट जारी होने के 22 दिन बाद भी कार्यदायी संस्था ने काम शुरू नहीं कराया है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की मानें तो विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं बहाल न होने से बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जबकि रामपुर चकिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प योजना के तहत स्वीकृत बजट के सापेक्ष अधूरे कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत बजट जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें