फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर दुकानदार को पीटकर किया घायल , पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम औसतपुर में गुरुवार की देर शाम बिजली के खंभे पर चढ़ कर केबिल जोड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई । इसमें एक पक्ष के लोगों ने एक अधेड़ दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया घायल की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। औसतपुर निवासी अब्दुल हई 55 चिरैयाकोट बाजार में फुटवियर की दुकान करता है। बृहपतिवार की देर शाम को उसके घर की बिजली आपूर्ति खराब हो गई तो वह खुद ही खंभे पर चढ़ कर केबल दूसरे तार से जोड़ रहा था। गांव के लोगों ने विरोध किया तो कहा सुनी व गाली गलौज होने लगी। इसी बीच किसी ने अब्दुलहई के सिर पर राड से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे आजमगढ़ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें