फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सऊदी में मौत, परिजन गमजदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज । सऊदी अरब गए वाजिदपुरा निवासी एक युवक की आकस्मिक मौत की सूचना बृहस्पतिवार की शाम घर आई। कमाऊ बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर सहित मुहल्ले में मातम पसर गया। सपा नेता अल्ताफ अंसारी ने सरकार से मृतक के परिजनों को भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। मुहम्मद उमर 27 सऊदी अरब के शहर अल सुलैन की एक कंपनी में चालक था। बृहस्पतिवार की देर शाम किसी बीमारी से उसके आकस्मिक निधन की सूचना घर आई। खबर सुनकर घर में रोना पीटना मच गया। गरीब बुनकर परिवार का इकलौता कमाऊ बेटा था उसके अन्य भाई काफी छोटे हैं। परिवार में सबसे बड़े होने के कारण परिवार का सारा खर्चा वही चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें