फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बीडीओ ने किया अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ

विज्ञापन
बेलौली भोजीपुर में अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर  शुभारंभ करते बीडीओ अनिल कुमार
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के बेलौली भोजीपुर में अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने किया। इस दौरान उन्होंने कैंटीन के संचालन और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ने कहा कि अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से लोगों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध होगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने कैंटीन के सफल संचालन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत पंकज मल्ल,शुभम तिवारी, पतरु तिवारी, अश्वनी सिंह सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें