फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेना में रविवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर मार पीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेना निवासी पब्बर राम के लड़के बृजेश और दिनेश रविवार की सुबह ट्रेक्टर से खेत जोत रहे थे। आरोप है कि गांव के श्रीराम और उसके लड़के शशिकांत , जागेश्वर ने अपनी जमीन बता कर खेत की पैमाइश कराने की बात कहकर खेत जोतने से मना करने लगे। इसे लेकर दोनो पक्षों में विवाद होने के बाद लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष से पब्बर 60,लालसा 50 पत्नी बृजेश और बृजेश की पुत्री माया 25 तथा दूसरे पक्ष के श्रीराम 55 ,उसका बेटा शशिकांत 25 घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें