फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान-दान कर मनाई मकर संक्रांति

Fri, 15 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति श्रद्धा और विश्वास के साथ समस्त जनपद में मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह मेला का आयोजन किया गया। नगर के तमसा एवं दोहरीघाट के सरयू नदी के पवित्र तटों पर भोर से ही स्नानार्थियों का तांता लगा हुआ था।
विज्ञापन



 लोगों ने नदी में डूबकी लगाने के साथ ही दान-पुण्य भी किया। वहीं नगर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले में अपार जनसमूह उमड़ा। साथ ही मंदिरों में पूजन अर्चन करने के लिए लोगों की खासी भीड़ रही। इस अवसर पर लोगों ने तिल, लाई, गुड़ चूरा आदि का सेवन कर त्यौहार को पारंपरिक ढंग से मनाया।


मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर नगर के हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट और रामघाट ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम स्थित पोखरा तथा नागा बाबा की कुटी सहित दोहरीघाट के सरयू तट के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही स्नान करने वाले लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन



लोगों ने स्नान कर उगते सूर्य को अर्ध्य दिया। साथ ही तिल, चावल छूकर रस्म पूरी की। इसके बाद घाटों पर स्थित मंदिर पर पूजन अर्चन किया। साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेले में भारी भीड़ रही।


 हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सहादतपुरा मुहल्ला स्थित ब्रह्मस्थान पर सुबह से ही मेला लगा हुआ था। श्रद्घालुजन मंदिर में दर्शन पूजन कर ब्रह्म बाबा से मन्नत मांगी। इस अवसर पर लगे मेले में बच्चों ने झूले तथा चटपटी वस्तुओं का लुत्फ उठाया।


 बच्चों ने पूरे दिन घूमकर पतंगबाजी कर खिचड़ी पर्व को मनाया तो बहू बेटियों ने अपनी सखी सहेलियों के साथ एक दूसरे के घर घूमकर त्यौहार की बधाई दी।  मकर संक्रांति पर्व पर दूर दराज सहित विभिन्न इलाकों से लोगों  ने गुरादरी मठ स्थित पोखरे में स्नान किया।


साथ ही पूजन अर्चन कर मन्नत  मांगी। इस दौरान मेले जैसा दृश्य रहा। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर कस्बा स्थित सरयू नदी में स्नान करने का बड़ा ही महत्व है।


 इस दौरान प्रत्येक वर्ष काफी दूर-दूर से लोग यहां आकर पवित्र नदी में स्नान करते हैं। शुक्रवार को भारी संख्या में नदी तट के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही स्नान करने का क्रम चलता रहा। साथ नदी तट पर स्थित मंदिरों पर पूजन अर्चन किया। 


रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने सुबह स्नान कर विधि विधान से पूजन अर्चन कर दान पुण्य किया। साथ ही बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया।


 पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत ढंग से से मनाया गया। क्षेत्र के प्रसिद्घ वनदेवी धाम में सुबह से ही श्रद्घालुओं का रेला लगा रहा। इस दौरान मंदिर पर भजन कीर्तन होता रहा। मंदिर पर लगे मेले का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। लोग देर शाम तक वनदेवी पार्क में मौज मस्ती करते देखे गए। मंदिर पर लाई, चूरा तथा रेवड़ी की दुकानें सजी हुई थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें