फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून की बंदी के विरोध में नाई समाज ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
घोसी नगर के मझावारा मोड़ शिवमन्दिर प्रांगण में राष्ट्रीय नाई महासभा के बैठक के बाद सैलून बन्दी क? - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर तथा आस पास के नाई समाज के लोगों ने रविवार को नगर के मझावारा मोड़ स्थित शिवमंदिर के प्रांगण में एकत्र होकर कोरोना के चलते दुकानों के संभावित बंदी पर आक्रोश जताया। साथ ही लॉकडाउन तथा बंदी होने पर सहायता देने की मांग की। राष्ट्रीय नाइ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रधान संरक्षक राजमणि शर्मा ने कहा कि दाढ़ी बाल बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले प्रत्येक केश कलाकर को दस हजार रुपये सहयोग राशि प्रतिमाह की दर दिया जाए। कहाकि कोरोना काल में सैलून के दुकान व दाढ़ी बाल बनाने का कारोबार बंद होने से नाई समाज के समक्ष भरण पोषण की विकट समस्या है। लॉकडाउन की अवधि शुरू होने से अब तक कोई मदद नहीं दी जा सकी है। छात्र नेता अतुल शर्मा ने नाई समाज को उनके गौरवशाली अतीत की याद दिलाते हुए कहा कि एकजुट होकर ही हम अपनी मांगों को मनवा सकते हैं। मांग किया कि नाई समाज के पेशे में लगें लोगों के कोरोना संक्रमण के समय में दस हजार रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता तथा संरक्षण दिया जाए। बंदी से पूर्व नाई समाज के लोगो से वार्ता कर उनका भी पक्ष सुना जाए। इस अवसर पर अशोक शर्मा, नदीम राजू, मंजूर अहमद, अतुल शर्मा, तौफीक ,अनुज, पंकज, राजू, शिवा, पिंटू शर्मा, मनीष शर्मा, इनायत, हन्नान,गंगा शर्मा, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें