फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यग्रहण के बाद श्रद्धालुओं ने नदी, पवित्र पोखरों में किया स्नान

विज्ञापन
सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद दोहरीघाट के सरयू नदी में स्नान करते श्रद्घालु। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सूर्यग्रहण के मोक्ष पर रविवार को श्रद्धालुओं ने तमसा, सरयू सहित पवित्र पोखरों में स्नान किया। विधि विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही मंदिरों में मत्था टेककर सुखमय भविष्य की कामना किया। गरीबों को दान दिया। सूर्यग्रहण लगने तथा रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन होने के चलते लोग घरों से कम निकले। सूर्यग्रहण के मोक्ष पर मंदिरों के कपाट खुले और मंदिरों की साफ सफाई कर पूजन अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने नगर के हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट और रामघाट ब्रह्मस्थान पोखरा, वनदेवी पोखरा सहित दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू तट पर पर स्नान कर भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया। साथ ही नदी तट स्थित मंदिरों में मत्था टेककर सुखमय भविष्य की कामना किया। इसके साथ ही लोगों ने घरों पर ही स्नान कर पूजन अर्चन किया। कई लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार दान-पुण्य भी किया और जरूरतमंद के बीच वस्त्र का भी वितरण किया। इसके पश्चात भोजन तैयार किया। दोहरीघाट: सूर्य ग्रहण के उग्रह के बाद लोगो ने भारी संख्या में सरयू नदी में स्नान किया। जिसमें महिलाओं, पुरुषों संग बच्चो ने भी स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं सूर्य उग्रह के बाद मंदिरों के कपाट खुले और मंदिरों की साफ सफाई कर पूजन अर्चन किया गया। स्नान के बाद लोगो ने गरीबो को दान किया। सरयू नदी पर नगर सहित आसपास क्षेत्रो के भारी संख्या में लोगों ने स्नान कर गरीबों को दान किया।
विज्ञापन

कुसुम्हा: दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र में रविवार को सूर्य ग्रहण को लेकर एक दिन पूर्व से ही लोग सतर्क और पूरी तरह से तैयारी में थे। जैसे ही सुबह ग्रहण काल शुरू हुआ लोग अपने घरों में पूजा पाठ में जुट गए। क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भी सड़क पर भीड़ कम दिखी। ग्रहण समाप्त होने के बाद एक बार फिर सड़कों पर चहल पहल बढ़ गई। ग्रहण समाप्त होने के बाद लोगों ने स्नान, दान आदि किया। साल का प्रथम सूर्य ग्रहण लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना रहा। ग्रहण समाप्त होने के बाद कुछ लोगों ने अपने-अपने घरों में पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें