फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कबड्डी प्रतियोगिता में बापू इंटर कॉलेज कोपागंज की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता बापू इंटर कॉलेज कोपागंज की टीम। संवाद - फोटो : टूंडला के मुख्य बाजार में बिछी कोहर की चादर संवाद
विज्ञापन
बीते 19 मार्च को बोझी में आयोजित बाल कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बापू इंटर कॉलेज कोपागंज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

फाइनल मैच बापू इंटर कॉलेज कोपागंज और बोझी की टीम के बीच खेला गया, जिसमें कोपागंज की टीम ने 25-19 अंकों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम किया।
मुकाबले के दौरान कोपागंज की टीम के उत्साह, दमखम और रणनीति ने दर्शकों को प्रभावित कर दिया। विजेता टीम में खुशबू, खुशी गोंड, अंशिका बाजपेयी, अचिता मौर्य, अंशिका पांडेय, खुशबू प्रजापति, संजीवनी यादव और पिंकी कुमारी का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र राम, व्यायाम शिक्षक जेपी राय, गंगाधर राय आदि ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें