फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बापू इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक, विद्यालय में खुशी

विज्ञापन
पदक के साथ बापू इंटर कॉलेज का छात्र
विज्ञापन
कोपागंज। तीसवीं मंडलीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बापू इंटर कॉलेज कोपागंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहीद इंटर कॉलेज मधुबन में 16 और 17 अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कुल 18 पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। इसमें आठ स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग में शिवांगी कन्नौजिया ने 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ और रिले रेस में दूसरा स्थान हासिल कर तीन रजत पदक जीते। जूनियर बालिका वर्ग में खुशी गोंड ने भाला फेंक और रिले रेस में पहला स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते। ऊंची कूद में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत और 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

इसी वर्ग में अंशिका बाजपेयी ने ऊंची कूद और रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक जीते। लंबी कूद में दूसरा स्थान हासिल कर रजत और 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। वहीं, स्नेहा ने 1500 मीटर बाधा दौड़ और रिले रेस में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक भी अपने नाम किया।
जूनियर बालक वर्ग में उत्सव कुमार ने पांच किलोमीटर पदचालन दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में खुशी गोंड, अंशिका बाजपेयी और स्नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने में शिक्षक गंगाधर राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र राम, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें