फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन और बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन
नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित यूनियन बैंक के बाहर एटीएम से पैसा निकालने के लिए अपनी बारी की प्रतीक् - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बैंकों के निजीकरण सहित अन्य सरकारी फैसलों के विरोध में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल के चलते नगर सहित जिले के बैंक मंगलवार तक यानी चार दिन तक बंद रहेंगे। हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इससे करोड़ों का लेनदेन प्रभावित होगा। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 150 से अधिक बैंक शाखाएं हैं। चौथा शनिवार होने के कारण 26 मार्च को बैंक बंद रहे। जबकि 27 मार्च को रविवार का अवकाश होने से बैंक में बंदी रहेगी। वहीं 28 तथा 29 मार्च को बैंक यूनियनों के आह्वान पर हड़ताल से दो दिन बैंकों में और बंदी रहेगी। अधिकारियों की मानें तो दो दिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बैकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। शनिवार को अवकाश के चलते कई एटीएम में धनराशि नहीं मिली। लोग इधर-उधर भटकते रहे। एटीएम से पैसा निकालने आए श्रीप्रकाश सिंह, संजीव सिंह ने बताया कि गाजीपुर तिराहा, नरईबांध स्थित एटीएम में धनराशि न होने से परेशानी आ रही है। खाते में पैसा रहने के बाद धन नहीं निकल पा रहा है। एलडीएम मनोज कुुमार ने बताया कि शनिवार तथा रविवार को बैंकों में अवकाश है। कर्मचारी यूनियनों ने दो दिन हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में लेनदेन पर असर पड़ेगा। बैकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें