फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए दामाद का पेड़ पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा/हलधरपुर। हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव में शनिवार को 30 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ पर लटकता मिला। युवक की शिनाख्त बलिया निवासी के रूप में हुई। वह अपने ससुराल आया हुआ था। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव निवासी सत्येंद्र यादव की हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव में ससुराल है। उसकी पत्नी अनुराधा होली पर अपने मायके आई हुई थी। त्योहार बीतने के बाद उसे लेने के लिए सत्येंद्र ने शुक्रवार को अपने ससुर जितेंद्र कुमार यादव से बातचीत कर आने की बात कही थी। देर शाम तक उसके न आने पर ससुरालीजन उसका इंतजार कर रहे थे। शनिवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण टहलने निकले तो देखा कि एक युवक का शव सरकारी ट्यूबेल के पास लगे आम के पेड़ पर लटक रहा है। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। खबर पाकर उसके ससुराल के लोग भी मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई पता नहीं चल सका है। एसओ हलधरपुर शत्रुजंय सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सत्येंद्र बिजली विभाग में देवरिया जनपद मुख्यालय स्थित 220 केवीए सब स्टेशन पर एसएसओ पद पर कार्यरत था। उसकी शादी 26 अप्रैल 2019 को अनुराधा से हुई थी। उसकी दो वर्ष की एक पुत्री है। ग्रामीणों की माने तो बीते अक्टूबर माह में एक सड़क दुर्घटना में सत्येंद्र को सिर में चोट लगी थी, जिसकी दवा चल रही थी। इसी चोट से वह कभी-कभी डिप्रेशन में चला जाता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों बड़े भाई विदेश में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें