फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीबाल प्रतियोगिता: वाराणसी की टीम ने हरियाणा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। स्थानीय तहसील के राजेंद्र नगर में जारी दो दिवसीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार की देर शाम हुआ।जिसमें डीएलडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने हरियाणा को हराकर प्रतियोगिता का विजेता बना। मधुबन तहसील के राजेंद्र नगर में स्व.राजेंद्र नाथ राय तथा स्व. श्याम सुंदर मिश्र स्मृति में दो दिवसीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीएलडब्ल्यू वाराणसी तथा हरियाणा की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

वाराणसी की टीम ने हरियाणा की टीम पर शुरू से ही बेहतरीन खेल से दवाब बनाते हुए तीन सेट के मुकाबले में 2-0 से ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।खिताबी मुकाबला जीतने वाली वाराणसी की टीम को कमेटी ने 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार तथा उप विजेती टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
वहीं वाराणसी के खिलाड़ी अभिमंन्यु सिंह प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट जबकि हरियाणा टीम के करन को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले हुए सेमीफइनल मुकाबलों में हरियाणा ने आजमगढ़ को 2-1 और डीएलडब्ल्यू ने मुजफ्फरनगर को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका में राकेश त्रिपाठी, राम जन्म चौहान, रामजीत एंव सुनील राय रहे। वही वसीम अकरम, शाहिद खान ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली। इस मौके पर आयोजक एंव कमेटी के अध्यक्ष प्रेमशंकर उर्फ़ टुनटुन राय, राधेश्याम सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, सत्यम राय, अरुण राय, मनीष राय, रविश राय, साहिल हयात, खुर्शीद, संतोष सिंह, सिप्पू राय, शाकिर, मंटू, सिब्बू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें