मऊ जिले में शनिवार को ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सब कुशल संपन्न हुई। नगर में औरंगाबाद ईदगाह और पहाड़पुर ईदगाह के साथ-साथ सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई ईदगाह पर काफी संख्या में मुस्लिम बंधु नमाज अदा करने के लिए पहुंचे थे।
नमाज के बाद सभी ने बीमार लोगों और सभी के अमन चैन के लिए दुआ भी की। सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स के साथ पीएससी के जवान भी मौजूद रहे।