फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तनाव से परेशान शिक्षक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह गांव में शुक्रवार को मानसिक तनाव से परेशान शिक्षक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पत्नी सरिता देवी ने बताया कि दरगाह निवासी उसके पति सुरेश प्रजापति (40) एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। मानसिक तनाव में सुरेश दो बार आत्महत्या की प्रयास कर चुके थे। परिजनों ने इलाज कराकर दोनों बार उनकी बचा ली थी। पहली बार सुरेश ने दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगाने की कोशिश की थी। दूसरी बार विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने कमरे में सुरेश ने छत की कुंडी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
उस समय पत्नी सरिता देवी रसोई में खाना बना रही थी। पड़ोस के लोग माैके पर पहुंचे सुरेश को फंदे से उतारकर सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन उनकी मौत चुकी थी। इसके बाद मां चंपा देवी, बेटा शशांक (14) और बेटी सारिका (12) का रो रोकर बुरा हाल था। सुरेश का आजमगढ़ स्थित एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि शव को जिला मुख्यालय भेजवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें