मधुबन (मऊ)। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के दरगाह में पार्टी द्वारा आयोजित अति पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में पिछले दस सालों से बहुजन एंव अति पिछड़ा वर्ग केवल वोट देने वाला बन कर रह गया है। उसे वो भागीदारी नहीं मिली जिसका वह हक़दार है। इसलिए यह समाज अपने वोट के महत्व को पहचाने। जब जब प्रदेश में बसपा की सरकार बनी उसने इस वर्ग के मान सम्मान को ऊँचा करने का काम किया। न केवल दलितों एंव अति पिछड़ा वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की। बल्कि सरकार में इस वर्ग की अधिक से अधिक भागीदारी भी सुनिश्चित की।
कहा कि इस लिए 2022 के चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाए, और प्रदेश में एक बार फिर मायावती की सरकार बनाएं जिससे सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का नारा सफल हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि 353 मधुबन विधानसभा से एडवोकेट नीलम सिंह कुशवाहा को 2022 के विधानसभा चुनाव में इतने भारी मतों से जीता कर सदन में भेजें कि इस विधानसभा की एक अलग पहचान बने। सम्मलेन को मुख्य सेक्टर प्रभारी सुरेन्द्र राजभर,जिला अध्यक्ष राजीव कुमार, सेक्टर प्रभारी गौरी शंकर अचार्य, डॉ संजय वर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष आलमगीर नन्हे भाई, राम प्रताप, सोहैल अख्तर, लाल बहादुर मौर्य, विजय प्रताप यादव,अशफाक आलम, राम बदन राजभर, संदीप कुमार, मोहसिन आलम आदि रहे।