फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़कों की नहीं हो रही मरम्मत

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के काझा पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग गड्ढे में तब्दील। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में कई सड़कें बदहाल हैं। जिन पर चलना खतरा मोल लेना है। लेकिन अभी तक इन सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया है। हल्की बरसात में भी सड़क चलने लायक नहीं है। लोग तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। जबकि आला अधिकारी बजट न होने का रोना रोकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। रानीपुर : ब्लाक क्षेत्र कई सड़कें बदहाल हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और गिट्टियां उभर आई हैं। हल्की सी बरसात से आना जाना दुश्वार है। रानीपुर गेट से पिरूवा जाने वाली तीन किमी लंबी सड़क, काझा इटौरा, सलाहाबाद तक 15 किमी लंबी सड़क, दौलसेपुर से तेंदुली चट्टी तक कि दो किमी लंबी सड़क, पलिया बाजार से भरूकवा मोड़ तक की सड़क खराब है। बोझी बाजार : बड़रांव ब्लाक क्षेत्र की कई सड़कें बदहाल हो गई हैं, जिनपर आवागमन करना खतरे से खाली नहीं है। अमिला-आजमगढ़ मार्ग हनुमान नगर तक गड्ढ़ों में तब्दील है। इसी तरह ब्लाक बडरांव-कटिहारी मार्ग का भी बुरा हाल है। कटिहारी, रामगढ़, खंतिया, लोकौली, इजरार , पलिया महमूदपुर , कुड़हनी आदि दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को बोझी बाजार तक आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कटिहारी के पूर्व प्रधान संतोष शाही, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार यादव, रमेश राय, सबरहद बिरैचा के ग्राम प्रधान कैलाश यादव, बोझी के व्यापार मंडल अध्यक्ष नन्हे लाल चौरसिया, पूर्व प्रधान बृजेश यादव, सपा नेता सूर्यभान यादव ने बदहाल सड़कों को शीघ्र बनवाने की मांग की है। घोसी: चीनी मिल के उत्तर से वनगांवा होते हुए खत्रीपार, दौलतपुर जाने वाली सड़क रखरखाव के अभाव में गड्ढों में तब्दील हो गई है। यही हाल बस स्टेशन से कादीपुरा, मखदुमपुर को जाने वाली सड़क का है। क्षेत्र के बलुआ पोखरा से कारीसाथ को जाने वाली सड़क में बड़े-बड़े गड्ढों हो गए हैं। इंदारा: शहीद मार्ग से होकर इंदारा अहीरपुरा, बिजुलिया होते हुए ब्लाक मुख्यालय को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त है। पिपरीडीह: क्षेत्र का बढुआगोदाम-सरसेना मार्ग गड्ढे में बदल हो गया है। यह जिला मुख्यालय जाने का मुख्य मार्ग है। अभी हाल में मरम्मत हुई थी लेकिन सड़क धंस जाने से आना-जाना मुश्किल हो रहा है। निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया कि सड़क पर मरम्मत कार्य के लिए कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है। बजट जारी होते ही सड़कों पर मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें