जानकारी के अनुसार, माधोपुर दलित बस्ती निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसके बड़े पिता रामवृक्ष (70) की तबियत शनिवार को खराब हो गई। जिसके बाद पह अपने कार से उन्हें ले जाने के लिए निकले, लेकिन यह गाड़ी बस्ती को जाने वाला मार्ग जो कि दो दिन बारिश के बाद कीचड़ से सन गया गया था। जिसमें कार के बुरी तरह से फंसने के बाद परिजन और राहुल, अनिल, विनोद के साथ मिलकर चारपाई से तीन किमी दूर बड़राव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
इसका वीडियो बनाकर परिजनों ने सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव के पवन, चंद्रजीत, विनोद, अस्मित, नवीन, राहुल, पंकज आदि ने बताया कि महज तीन सौ मीटर लंबे मार्ग को बनवाने की मांग को लेकर अब तक दस बार से अधिक लिखित और मौखिक शिकायत प्रधान से लेकर बड़राव ब्लाक के जिम्मेदारों से की जा चुकी है। बावजूद यह मार्ग अब तक नहीं बन सका। बताया कि बारिश के समय यह रास्ता बेहद खराब होने के चलते बस्ती में बीमार लोगों को इसी तरह से ले जाने को बाध्य होना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार अब तक मौन साधे हुए है।