फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूराम हत्याकांड: नाती की तहरीर पर केस दर्ज, तीन बिंदु पर जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के कटघरा महलू गांव के बाहर बगीचे की रखवाली के लिए सोए वृद्ध की हत्या मामले में बुधवार सुबह पुलिस ने नाती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं हत्या के खुलासे को लेकर दो टीमें गठित कर तीन बिंदुओं पर जांच में पुलिस जुटी है। वहीं मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना प्रभारी रविंद्रनाथ राय ने बताया कि बुधवार को मधुबन पुलिस ने कटघरामहलू निवासी प्रांजल की तहरीर पर उसके दादा बाबूराम राय की हत्या में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस की दो टीमें गठित की गई है। पुलिस जमीन, पुरानी दुश्मनी सहित अन्य बिंदुओं पर जांच में जुटी है। बताया कि मंगलवार को पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सुपर्द कर दिया गया है। बताते चलें कि बीते सोमवार बीती रात को धारदार हथियार से हमलावरों कटघरा महलू गांव निवासी बाबूराम राय 70 पुत्र की हत्या कर दी थी। घटना के समय मृतक अपने बगीचे में रोज की तरह सो रहे थे। लोगों का कहना था कि बुजुर्ग की निर्मम हत्या समझ से परे है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। मृतक की पत्नी की 4 साल पूर्व मौत हो चुकी है। वह सरकारी अस्पताल में नर्स थी। मृतक का एक पुत्र है। दो लड़कियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें