मऊ। नगर सहित जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की दयनीय स्थिति रहने के विरोध में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष हाजीजफर अहमद जनता तथा नगर अध्यक्ष जमाल अर्पण के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी चार सूत्री ज्ञापन सौपा। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम दिया।
इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि जिले में अघोषित बिजली कटौती के कारण व्यापार पर काफी विपरीत असर पड़ रहा है। साथ ही साथ दवा के दुकानों पर जीवनरक्षक दवाओं के रख रखाव में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर सत्र लाइसेंस प्रदान किया जाए। कहा कि जिलाधिकारी ने बिजली समस्या का तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया है। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नही हुआ तो जनांदोलन के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से संघर्ष किया जाएगा। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में जफर अहमद जनता, जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, युवा समाजसेवी जमाल अर्पण, नगर अध्यक्ष तारीक अंसारी, संजय गुप्ता एडवोकेट, मुहम्मद असफरफ, अजय गुप्ता, जावेद अख्तर, परशुराम बरनवाल, हसीबुर्ररहमान, कृष्ण मोहन मल्ल, नन्द किशोर गुप्ता, अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।