इंदारा में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में फुटबाल के लिए जद्दोजहद करते मऊ-मुब?
- फोटो : MAU
इंदारा। एनई रेलवे स्पोर्टिंग क्लब इंदारा के तत्वावधान में चल रहे स्व. श्रीधर यादव स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को न्यू नेशनल क्लब मुबारकपुर आजमगढ़ तथा मऊ स्पोटिंग क्लब मऊ के बीच खेला गया।
मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार ने खेल मैदान में शांति का प्रतीक सफेद कबूतरों को उडा़कर व फुटबाल को किक मारकर खेल का शुभारंभ किया। मैच में न्यू नेशनल क्लब मुबारकपुर आजमगढ तथा मऊ स्पोर्टिंग क्लब मऊ के बीच खेला गया। खेल के प्रारंभ में आजमगढ़ के तारिक ने जोरदार गोल कर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिलाया।दूसरे हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह आजमगढ़ ने मऊ स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। खेल के निर्णायक अबुजर, मुहम्मद हामीद व सरफराज तथा कमेंटेटर गुड्डू शर्मा रहे।इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह, उमाकांत यादव, राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह राणा, एके सिंह, सलमान, जुबैर,अखिलेश सिंह, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।