फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आजमगढ़ ने देवीपाटन टीम को 12-0 से रौंदा, अयोध्या की आरती ने लगाई हैट्रिक

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता के मैच में एक दूसरे से गेंद छिनने का प्रयास करते ​
विज्ञापन
मऊ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों का जोश देखते ही बना। मैदान पर हुए छह मुकाबलों में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज और झांसी मंडल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दिन के सबसे बड़े अंतर वाले मुकाबले में आजमगढ़ मंडल ने देवीपाटन को 12-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं अयोध्या छात्रावास की आरती प्रजापति ने शानदार हैट्रिक लगाकर अपनी टीम को 4-0 की जीत दिलाई।दिन के पहले मुकाबले में आजमगढ़ मंडल ने देवीपाटन के खिलाफ शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। एकतरफा रहे मुकाबले में आजमगढ़ ने 12-0 से शानदार जीत दर्ज की। टीम की ओर से आरती और अर्पिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल किए।
दूसरे मैच में अयोध्या छात्रावास ने मेरठ मंडल को 4-0 से पराजित किया। अयोध्या की आरती प्रजापति ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे और हैट्रिक पूरी की। उनके प्रदर्शन की बदौलत अयोध्या ने मुकाबले पर शुरू से ही पकड़ बनाए रखी। तीसरा मुकाबला बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। प्रयागराज मंडल ने आगरा मंडल के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेलते हुए 1-0 से जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच पूरे मैच में कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में झांसी मंडल ने चित्रकूट मंडल को 5-0 से शिकस्त दी। झांसी की अर्चना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे और टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। दिन के पांचवें और छठे मुकाबले में कानपुर मंडल का दबदबा रहा। कानपुर ने दोनों मुकाबलों में गोरखपुर मंडल को 2-1 के समान अंतर से हराया।
समारोह का संचालन उपक्रीड़ाधिकारी (आजमगढ़) जय प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह, ओमेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव और मोईन अली मौजूद रहे।
अगले चरण में इन टीमों के बीच भिड़ंत प्रतियोगिता के अगले चरण में मेरठ का सामना कानपुर से, सहारनपुर का देवीपाटन से, आगरा का मुरादाबाद से और चित्रकूट का वाराणसी मंडल से होगा। इन मुकाबलों में भी रोमांचक संघर्ष की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें