पुलिस लाइन में आजादी के अमृत महोत्सव में हाफ मैराथन के शुभारंभ पर मौजूद एसपी अविनाश पांडेय और अन्
- फोटो : MAU
मऊ। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन में पांच किमी की हाफ मैराथन दौड़ (तिरंगा सम्मान दौड़) का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों तथा आम जनमानस ने बढ-चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीष को 10 हजार रूपया तथा द्वितीय स्थान सुशील को 7000 रूपया तथा तीसरे स्थान पर सोनू को 5000 रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व थानों से आये पुलिसकर्मी और भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कोपागंज: नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानी ईदगाह के पीछे स्थित दिलदार स्पोर्टिंग मैदान पर आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय फुटबाल मैच के पहले दिन आजाद स्पोटिंग क्लब तथा बुनकर स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला गया। मैच में दोनों टीमों ने शानदार खेलते हुए अंत तक एक-एक गोल से मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। पेनाल्टी शूट आउट के जरिए टीमों का फैसला हुआ। आजाद स्पोर्टिंग क्लब ने एक गोल से बुनकर अदरी स्पोर्टिंग क्लब को हराकर मैच अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि अब्दुल्लाह अंसारी रहे। परदहां ब्लाक के कुशमौर गांव निवासी कुश सिंह पुत्र सूर्यनाथ सिंह का चयन भारतीय जूनियर वालीबाल टीम अंडर 18 मे हुआ है। कुश सिंह ईरान में होने वाली वालीबाल चैंपियनशिप में भारत की ओर से खेलेंगे। इससे जिले में हर्ष का माहौल है। साथ ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार तिवारी, जिला वालीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अलेक्षेंद्र विक्रम सिंह, पूर्व मंत्री उत्पल राय, प्रमोद कुमार राय आदि शामिल रहे।