फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में आयुष्मान और नीतू पहले स्थान पर

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। शिक्षा क्षेत्र घोसी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इस दौरान विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वहीं बच्चों को किशोरावस्था में होनी वाली समस्याओं से अवगत कराया गया। बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए दौड़ और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक संवर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली की कक्षा 8 के आयुष्मान प्रथम, बालिका संवर्ग में कक्षा 8 की नीतू गौतम प्रथम रहे। वहीं सन्तुलित आहार आर्ट में कक्षा 7 की काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि खेल व स्वास्थ्य का गहरा सम्बन्ध है। कहा कि किशोर-किशोरियों में प्रतिभाओं की संभावनाएं होती हैं, आवश्यकता है उन्हें उचित मंच देने की। डॉ.अंजनी कुमार त्रिपाठी ने किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। डॉ. इन्द्रकेश यादव और डॉ. धीरेंद्र सरोज ने कोरोना से बचाव के बारे में जागरुक किया। डॉ. प्रियंका गुप्ता ने बालिकाओं को माहवारी सम्बन्धी जानकारी दी। इस दौरान रीना राय, कमलेश राय ललित राहुल कंचन चौहान, जयप्रकाश यादव, फारूक आजम खान, राजीव राय, जितेंद्र, सुनील कुमार कनौजिया, शबाना, सुनीता, अंजू मिश्रा, बृजेश सागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें