फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कांग्रेसजनों ने बुनकर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार टेनी को बर्खास्त करेे। आरोप लगाया कि सरकार मंत्री को बचा रही है। कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि जिस तरह से जांच एजेंसियों ने जांच के दौरान पाया है कि सोची समझी साजिश के तहत किसानों पर कार चढ़ाई गई। उसके बाद भी केंद्र सरकार अजय कुमार टेनी को बचाने में लगी हुई है। दावा किया कि पार्टी अजय कुमार टेनी को बर्खास्त करा कर किसानों को न्याय दिलाने के लिए वचनबद्ध है। नगर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की दुहाई देती है परंतु आज तक टेनी को बर्खास्त न कर लोकतांत्रिक मूल्यों को तार-तार किया जा रहा है। पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि पूरा मंत्रिमंडल आरोपी को बचाने में जुटा है। इस अवसर पर संजय यादव, राजमंगल यादव, धर्मेन्द्र कुमार सिंह,माधवेन्द्र बहादुर सिंह,रामजपित पांडेय ,अकरम प्रेमियर, विनोद कुमार, मधुसूधन त्रिपाठी, रमन पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, ओमनारायण शर्मा, एच सी दुर्गेटकर, वीरेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र राजभर, संजय सिंह सहित काफी नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें