फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: साइकिल प्रतियोगिता में आयुष यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा युवा भारत केंद्र मऊ के तत्वावधान में ग्राम पंचायत अलीहास में अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आयुष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवक्ता रामजन्म सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में आयुष यादव ने प्रथम, राम आशीष यादव ने द्वितीय और आदित्य कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामजन्म सिंह ने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाना प्रदूषण मुक्त और बेहतरीन व्यायाम है, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
विज्ञापन

वहीं वेदप्रकाश यादव ने कहा कि साइकिल चलाना एक प्रभावी कार्डियो व्यायाम है, जो रक्त संचार को बेहतर बनाता है और मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायक होता है। उन्होंने युवाओं से दैनिक जीवन में साइकिल को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत केंद्र मऊ के हरिप्रसाद मुरारी ने किया। इस अवसर पर संदीप यादव, सत्यम, अरुण, सोनू, अंकित, आर्यन, अनुराग, पवन, अंश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें