फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अयोध्या और मऊ के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

Mon, 06 Apr 2026 12:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, मऊ

सार

नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर रविवार को पांच मैच की द्विपक्षीय सीरीज के तीसरा मुकाबला युवराज क्रिकेट एकेडमी अयोध्या और वीसीए मऊ के बीच हुआ।
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान में आयोजित मैच में शाट लगाता अयोध्या टीम का बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर रविवार को पांच मैच की द्विपक्षीय सीरीज के तीसरा मुकाबला युवराज क्रिकेट एकेडमी अयोध्या और वीसीए मऊ के बीच हुआ। इसमें अयोध्या ने रोमांचक मुकाबले में मऊ को 3 विकेट से हरा कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। अयोध्या के कप्तान अंशुमान पटेल को टॉस हारने के बाद पहले फील्डिंग मिली।
विज्ञापन


अयोध्या ने वीसीए मऊ को 113 के न्यूनतम स्कोर पर समेट दिया। मऊ की तरफ से बल्लेबाज श्रेयांश ने 25 ,अन्नू भारती ने 37 ,आदित्य सिंह ने 13 , अथर्व चतुर्वेदी ने 13 रन का योगदान दिया। अयोध्या की तरफ से गेंदबाज आयुष्मान पटेल 3 ,चिराग़ सैनी 2 ,अथर्व ठाकुर ,आर एस पांडेय, सचिन को 1-1 विकेट मिले । लक्ष्य का पीछा करने उतरी अयोध्या की टीम को भी मशक्कत करनी पड़ी। 38 रन पर दो विकेट गिर गए। ईशान खान ने 51 रन की अहम पारी खेली। 100 के स्कोर पर ईशान खान का विकेट गिर गया। 5 विकेट महज 106 के स्कोर तक ही गिर गए गए।

आयुष ने 5 ,सिद्धार्थ ने 4 रन नाबाद रहते हुए अपने टीम को जीत की दहलीज पर ले गए। मऊ की तरफ से गेंदबाज राजवीर,आदित्य सिंह को 2-2, हर्षित राय को 1 विकेट मिले । बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच ईशान खान और बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच अंशुमान पटेल चुने गए। आज के मैच के अंपायर पवन यादव और सत्यम पाण्डेय रहे। स्कोरिंग शिवम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें