फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
नगर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली में हाथों तख्तियां लिए शामिल मुस्लिम छात्राएं।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को बृहद मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने रवाना किया। कस्बा स्थित सोनीधापा इंटर कॉलेज कैंपस में मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक भी किया गया। वहीं जिलाधिकारी ने लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी अरुण राय ने कहा कि पूर्व के चुनाव में जनपद में मतदान प्रतिशत कम होने के कारण जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विशेष तौर पर युवाओं से अपील की कि वह मतदान में अवश्य भाग लें। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में एक सजग नागरिक का कर्तव्य है कि वह चुनावी प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें। संबोधन के उपरांत जिलाधिकारी ने मौजूद लोगों को मतदान किए जाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा वहां पर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़े समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें